थाना कमरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद ।
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत दिनांक 20.04.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कमरौली पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी नयागांव उर्दमऊ थाना उदयपुरा जनपद रायसेन मध्य प्रदेश उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




