राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) के सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) के सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

लखनऊ। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) द्वारा डिप्टीगंज रेलवे क्रॉसिंग, नीलमथा स्थित कामाख्या कॉलोनी में भारतीय सर्व समाज कार्यालय पर भव्य सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक श्री अलंकार अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री नीरज शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गुप्ता तथा लखनऊ महानगर मंत्री श्री प्रकाश सिंह बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में संस्थापक श्री अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समरसता, जनहित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार जन-जन तक पहुंचकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है और जनता का बढ़ता विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

जिला अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता एवं महानगर मंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी नवसदस्यों के स्वागत एवं संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News