भारतीय युवा कांग्रेस का देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान अमेठी में शुरू, छात्रों ने उठाए शिक्षा और रोजगार के मुद्दे
अमेठी। भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज अमेठी युवा कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में गोकुलधाम, आरआरपीजी कॉलेज के बगल (186 विधानसभा) में विशाल छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षाएं युवाओं का अधिकार हैं और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा रद्द होने और लगातार हो रही अनियमितताओं के कारण छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार “छात्रों की गूंज” अभियान छात्रों की समस्याओं और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से देश के सामने रखने की जरूरत है।
कार्यक्रम में अमेठी लोकसभा प्रभारी अरबाज खान एवं अमेठी विधानसभा प्रभारी शहबाज़ खान की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रताप सिंह, रवि मौर्य, शिवम पांडे, आलोक सिंह, बृजेंद्र सिंह, लोहा, शुभम तिवारी, अमन, अफजल सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जिला संवाददाता: ओम नारायण मिश्रा



