लूट की घटना कारित करने वाली अन्तर्जनपदीय 04 अभियुक्ता गिरफ्ता

थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 06 घण्टे के अन्दर लूट का खुलासा, लूट की घटना कारित करने वाली अन्तर्जनपदीय 04 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से लूटी गई गले की 01 चेन पीली धातु बरामद ।*
*नाम पता गलत बताने वाली अभियुक्ताओं की यक्ष एप के माध्यम से हो सकी सही पहचान ।*
जगदीशपुर अमेठी। घटना का संक्षिप्त विवरणः-  दिनांक 26.07.2026 को समय करीब 10:00 बजे प्रातः रलवे क्रासिंग के आगे अयोध्या रोड पर 04 अज्ञात महिलाएं वादिनी मुकदमा  इन्दु सिंह निवासी पहाड़पुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या के गले की चेन लूट कर भाग गयी थी ।  इन्दु सिंह द्वारा यूपी-112 पर सूचना दी गयी तथा थाना जगदीशपुर पर प्रार्थना-पत्र देकर लिखित सूचना दर्ज करायी गयी थी । प्राप्त सूचना पर थाना जगदीशपुर मु0अ0सं0 232/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कराया गया था । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये थे ।
               पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में  दिनांक 26.07.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें से संबंधित 04 अभियुक्तागण 1.काजल पत्नी प्रदुम्न निवासी करवनिया गरथौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष, 2.लाला पत्नी कालो लोना निवासी करवनिया गरथौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष, 3.सुल्हरी पत्नी मनोज निवासी करवनिया गरथौली थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 28 वर्ष, 4.सुनीता पत्नी राजन निवासी गरथौनी सिधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्ता लाला के कब्जे से गले की 01 चेन पीली धातु बरामद हुई । पूछताछ में चारों अभियुक्ताओं ने बताया कि वह सभी ने मिलकर एक महिला से यह चेन छीनी है । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है ।
यह भी उल्लेखनीय है कि पूछताछ में उक्त सभी महिलाओं ने पहले अपना नाम पता गलत बताया था । यक्ष एप के माध्यम से क्रिमिनल फेस मैच कराने पर सुनीता का सही नाम पता ज्ञात हो गया । सुनीता के मूल निवास के थाना बड़हलगंज पर गिरफ्तार सभी अभियुक्ताओं की फोटो भेज कर सत्यापन कराने पर सभी का सही नाम पता ज्ञात हो सका । अभियुक्ताओं के सही नाम पता की जानकारी करने में यक्ष एप का विशेष योगदान रहा ।
0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like