बड़े मंगल पर जामों में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जामों (अमेठी)। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर अमेठी जनपद के जामों मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे की व्यवस्था प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुई, जो देर तक निरंतर चलती रही। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। आयोजन में सेवा भाव और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के संरक्षक राम यज्ञ मिश्रा (पूर्व आयुक्त, खाद्य विभाग) रहे। उनके मार्गदर्शन में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
भंडारे को सफल बनाने में डॉ. दुर्गा प्रसाद मिश्र, डॉ. अनूप तिवारी, डॉ. सुनीता तिवारी, संदीप मिश्रा, अंकित पाण्डेय, विपिन सिंह, रजनीश मिश्रा, फूलचंद्र, राजेश, शुभम, गौरव शुक्ला, आशुतोष सोनी, चिराग, बृजेश शर्मा, शनि श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, बब्बू मिश्रा, भल्लर पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से इस भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिले।
रिपोर्ट: ओम नारायण मिश्रा जिला संवाददाता, अमेठी




