ब्लड कैंसर से जूझ रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, समाजसेवियों ने बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री

ब्लड कैंसर से जूझ रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, समाजसेवियों ने बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री

राकेश कुमार मिश्रा, संवाददाता

लखनऊ। मानव सेवा और सामाजिक दायित्व के निर्वहन की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए ईश वेलफेयर फाउंडेशन एवं निर्मल एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने वर्षा फाउंडेशन के सहयोग से एचएएच परिसर में उपचाररत ब्लड कैंसर से पीड़ित 20 बच्चों को वस्त्र, जूस एवं राशन/खाद्य सामग्री वितरित की।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों एवं उनके परिवारों को यह संदेश देना था कि समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है और हर परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। समाजसेवियों ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे मानवीय प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र सिंह, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, संजय वर्मा (एमएलवी ज्वेलर्स), रविकांत दीक्षित, गिरीश कुमार सिंह, आलोक शर्मा, क्षमा, निवेदिता सहित अनेक समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, निर्मल एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋचा मिश्रा तथा समाजसेविका निवेदिता बोस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्ट्रोक में हर सेकंड अनमोल, समय पर इलाज से बच सकती है जान और स्थायी विकलांगता : विशेषज्ञ

Sat Jul 11 , 2026
स्ट्रोक में हर सेकंड अनमोल, समय पर इलाज से बच सकती है जान और स्थायी विकलांगता : विशेषज्ञ लखनऊ, 11 जुलाई। स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें उपचार में हुई थोड़ी-सी देरी भी मरीज की जान और उसके सामान्य जीवन पर भारी पड़ सकती है। भारत में प्रतिवर्ष लगभग […]

You May Like

Breaking News