हाईकोर्ट एडवोकेट तरूण कुमार ओझा की इलाज में लापरवाही से मौत
अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक नगर स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगायी लापरवाही का आरोप।
नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में घंटों हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी डा०अंशुमान सिंह पर भी आरोप लगाया कि कैसे शिव शक्ति हास्पिटल को चलाने का लाइसेंस जारी किया है।
किसी प्रकार की सुविधा नहीं है।
सूचना पर कमरौली पुलिस, कई थानों की फोर्स और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी।
लाश को पोस्टमार्टम के लिए
भेजा।
जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्रा अमेठी



