थाना जगदीशपुर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया गया परिजनो के सुपुर्द ।

थाना जगदीशपुर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया गया परिजनो के सुपुर्द ।

 

जगदीशपुर अमेठी।  सना बानो पत्नी सद्दाम हुसैन निवासी ग्राम गुडाही मोहल्ला कस्बा निहालगढ़ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ने थाना जगदीशपुर पर अपनी बहन साजिया बानों पुत्री असफाक निवासी ग्राम मोहल्ला तिलकिरान थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 08 वर्ष के कहीं चले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उक्त प्रार्थना पत्र के संबंध में तत्परता से कार्यवाही करते हुये थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा कस्बा व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चेक कराये गये । पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर खोजा गया । तलाश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को सीएचसी जगदीशपुर से बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । बालिका के परिजनों द्वारा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया गया ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like