ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर, राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा की संगोष्ठी में उत्पीड़न के मुद्दे उठे

ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर, राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा की संगोष्ठी में उत्पीड़न के मुद्दे उठे

लखनऊ। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा (रजि.) द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) परिसर, वृंदावन योजना सेक्टर-5 में “ब्राह्मण एकता संगोष्ठी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर दूर-दराज़ से आए सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों का चंदन तिलक, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता को समय की आवश्यकता बताते हुए समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय या उत्पीड़न होने पर महासभा हर स्तर पर उसके साथ खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष योगेंद्र दुर्वेदी, जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी तथा दिनेश अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के साथ होने वाली कथित घटनाओं और समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों के सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न न हो, इसके लिए उनकी पार्टी हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News