जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोआर्डिनेशन मेकेनिज्म सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोआर्डिनेशन मेकेनिज्म सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित।

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन मेकेनिज्म सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछली मीटिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में ड्रग ला एनफोर्समेंट एजेंसीज द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। शिक्षा से संबंधित विभागों द्वारा यह अवगत कराया गया कि जनपद के स्कूल, कॉलेजों में युवाओं को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा उपरोक्त कार्य में लगातार सहभागिता की जा रही है। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा यह अवगत कराया गया कि शासन के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों के सहयोग से नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से परिचय कराते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने हेतु पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, ड्रग्स विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। मीटिंग में ऑनलाइन जुड़े हुये नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी से वार्ता के क्रम में यह स्पष्ट किया गया कि जनपद में कहीं भी अवैध नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स आदि की धरपकड़ हेतु सभी स्टेकहोल्डर्स को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गये। एनडीपीएस से सम्बन्धित अभियोग में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाने हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी किये जाने का भी निर्देश दिया गया। जनपद के स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षिक संस्थानों में युवा पीढ़ी को नशे की लत नहीं लगने पाए इस हेतु हर संभव प्रयास किया जायें तथा जागरूकता अभियान भी निरंतर चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इसमें विशेष प्रयास किए जायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फॉरेस्ट रेंजर, जिला आबकारी अधिकारी आरके वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए संजय तिवारी, ड्रग इंस्पेक्टर, अधीक्षक जीएसटी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के अधिकारी, आबकारी निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरीब पुत्रियों के लिए शादी अनुदान हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र आवेदक करें ऑनगरीबलाइन आवेदन इच्छुक आवेदक प्रथम आवत प्रथम पावत के अन्तर्गत योजना में करें शीघ्र आवेदन।

Fri Dec 22 , 2023
गरीब पुत्रियों के लिए शादी अनुदान हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र आवेदक करें ऑनगरीबलाइन आवेदन इच्छुक आवेदक प्रथम आवत प्रथम पावत के अन्तर्गत योजना में करें शीघ्र आवेदन। अमेठी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के […]

You May Like

Breaking News