नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना भाले सुल्तान शहीद स्माकर पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 5,850/- रुपयों के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व *“नशा मुक्त अमेठी अभियान”* के तहत दिनांक 30.01.2024 को उ0नि0 कृष्ण कुमार थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त अवधेश पाण्डेय पुत्र भैरव प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम थौरी थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष को ग्राम थौरी के पास कादूनाला रोड से समय करीब 08:25 बजे दिन में¬ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 5,850/- रुपये बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• अवधेश पाण्डेय पुत्र भैरव प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम थौरी थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 45 वर्ष ।
*बरामदगी-*
1. कुल 01 किलो 100 ग्राम गांजा ।
2. गांजा बिक्री के 5,850/- रुपये ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
• मु0अ0सं0 13/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 कृष्ण कुमार थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 रणजीत मौर्या थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी ।
3. का0 मनवीर थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी ।
4. का0 उमेश कुमार प्रजापति थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी ।
5. का0 सौरभ वर्मा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी ।




