ऑपरेशन चक्रव्यूह: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी की साजिश नाकाम, अंतरजनपदीय शातिर समेत चार गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी की साजिश नाकाम, अंतरजनपदीय शातिर समेत चार गिरफ्तार

अमेठी। जनपद में अपराध एवं गोकशी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना जामो पुलिस और स्वाट टीम अमेठी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गोकशी की योजना बना रहे एक शातिर अंतरजनपदीय अभियुक्त सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होने वाले हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक लकड़ी का ठीहा, दो चाकू, एक पेचकस, तीन रस्सियां, पांच बोरे, एक काली तिरपालनुमा पन्नी तथा एक टॉर्च बरामद की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने अभियान में शामिल अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जिला संवाददाता: ओम नारायण मिश्र अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News