राष्ट्रीय पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्ञान प्रकाश तिवारी सम्मानित नई दिल्ली में आयोजित ‘आइकॉनिक भारत कॉन्क्लेव’ में मिला मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड, सहयोगियों को समर्पित किया सम्मान

राष्ट्रीय पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्ञान प्रकाश तिवारी सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित ‘आइकॉनिक भारत कॉन्क्लेव’ में मिला मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड, सहयोगियों को समर्पित किया सम्मान

सुलतानपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र अयोध्या मेल के संपादक ज्ञान प्रकाश तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ मीडिया एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में आयोजित आइकॉनिक भारत कॉन्क्लेव एवं नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 के दौरान प्रदान किया गया।

यह सम्मान मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सत्यनिष्ठ रिपोर्टिंग, नैतिक पत्रकारिता, प्रभावशाली लेखन, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद ज्ञान प्रकाश तिवारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि अयोध्या मेल परिवार, उनके सहयोगियों, शुभचिंतकों और पाठकों की सामूहिक मेहनत, विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से स्वर्ण भारत टीम एवं उसके अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें इस सम्मान के योग्य समझा, जिसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान पत्र अयोध्या मेल परिवार से जुड़े प्रत्येक सदस्य का सम्मान है और भविष्य में भी निष्पक्ष, जनहितकारी एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। समारोह में देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरामदे में सो रहे नेत्रहीन वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या और जंगली जानवर के हमले दोनों एंगल पर जांच

Sun Aug 2 , 2026
बरामदे में सो रहे नेत्रहीन वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या और जंगली जानवर के हमले दोनों एंगल पर जांच अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियाडीह ग्राम पंचायत के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात बरामदे में सो रहे 75 वर्षीय नेत्रहीन वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत […]

You May Like

Breaking News