लखीमपुर के भाजपा MLC अनूप कुमार गुप्ता का जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ। लखीमपुर के भाजपा MLC एवं विधायक अनूप कुमार गुप्ता का जन्मदिन शुक्रवार को लखनऊ के विभूति खंड, गोमती नगर स्थित मंत्री आवास पर बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन्मदिन समारोह में पहुंचे भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अनूप कुमार गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।
समारोह में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर केक एवं भोजन का आनंद लेते हुए जन्मदिन समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह आपसी सौहार्द, आत्मीयता और खुशी के माहौल में संपन्न हुआ।



