भाजपा वार्ड कार्यालय देवा मऊ में 8वें बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारे का आयोजन, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

भाजपा वार्ड कार्यालय देवा मऊ में 8वें बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारे का आयोजन, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

राजू पांडे रिपोर्टर 

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के 8वें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर भाजपा वार्ड कार्यालय, देवा मऊ स्थित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड, गोमती एनक्लेव के सामने भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं शैलेन्द्र सिंह, सुमन सिंह, संजय सिंह एवं डॉ. ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया। सुबह से देर रात तक चले इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में सरोजिनी नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह देर रात पहुंचे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रात लगभग 11:15 बजे विधायक के पहुंचने पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत एवं दर्शन के लिए उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को शाल एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे परिसर में “हमारा विधायक, हमारा सम्मान” तथा “जय श्री राम” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्री के.एन. सिंह रहे। इसके अलावा शंकरी सिंह, पार्षद बृज मोहन शर्मा सहित भाजपा परिवार के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर करुणेश सिंह, बी.एन. तिवारी, राम सूचित यादव, अखिलेश यादव, मुकेश सिंह बिष्ट, शिव कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, एकता सिंह, मीना सिंह, सुरेंद्र दुबे, सुशील त्रिपाठी, विवेक, अनुज चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, लल्लन यादव, प्रदीप सिंह, यदुशुल्य यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम सफल एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

Thu Jun 25 , 2026
रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे मल्हाह मजरे बरसंडा गांव में एक रिसेप्शन समारोह के दौरान बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में गंभीर रूप से […]

You May Like

Breaking News