गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिये इच्छुक 15 दिसम्बर तक करें आवेदन…………………अपर जिलाधिकारी।
अमेठी। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अर्पित गुप्ता ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिये ’’गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ हेतु पुरस्कार के मापदण्डों को पूर्ण करने वाले पात्र महानुभावों के न्यूनतम एक-एक प्रस्ताव/आवेदन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि पात्र महानुभावों द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्याे का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह के अन्दर कलेक्ट्रेट कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन 04 प्रतियों में उपलब्ध करायें एवं शासन द्वारा पुरस्कार हेतु अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया है कि उक्त पुरस्कार हेतु आवेदक भारत का मूल नागरिक हो, उ0प्र0 राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो तथा गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो। उन्होंने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस (05 जनवरी) पर ‘‘गुरू गोविन्द राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ प्रदान किये जाने व रू0 1 लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।




