जगदीशपुर में भाजपा नेता रोहित चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जगदीशपुर (अमेठी)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा 184, जगदीशपुर के संभावित प्रत्याशी रोहित चौधरी का जन्मदिन गुरुवार को अशोक मैरिज लॉन, जगदीशपुर में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष शेखर तिवारी, राकेश विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह थौरी, मान सिंह राठौर, सोनू यज्ञसेनी, जयशंकर त्रिवेदी, मुन्ना भैया, अचल तिवारी, रजत मिश्रा, कृष्णमोहन, देवा गिरी,आशीष दीक्षित, प्रदीप दीक्षित, राजकिशोर पांडेय, चंद्रमौली सिंह, अनिल त्रिपाठी, उत्तम तिवारी, बिहारी सेठ, वी.के सिंह, हरिनाम सिंह, भवानी दत्त दीक्षित सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रोहित चौधरी के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



