भाजपा मंत्री की टिप्पणी पर युवक कांग्रेस का विरोध, शुभम सिंह ने सार्वजनिक माफी की मांग की

भाजपा मंत्री की टिप्पणी पर युवक कांग्रेस का विरोध, शुभम सिंह ने सार्वजनिक माफी की मांग की

अमेठी। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने भाजपा सरकार के मंत्री दिनेश सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अमेठी और रायबरेली से केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पीढ़ियों पुराना पारिवारिक एवं भावनात्मक रिश्ता है। गांधी परिवार ने हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा और विकास का कार्य किया है।

शुभम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरुद्ध की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के साथ-साथ अमेठी और रायबरेली की जनता की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा किसी भी स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं हो सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री दिनेश सिंह का बयान राजनीतिक शालीनता के विपरीत है तथा यह केवल राजनीतिक लाभ और अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मांग की कि मंत्री दिनेश सिंह सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई और कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो अमेठी युवक कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

शुभम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे तथा अपने नेताओं के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like