केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमेठी में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने तैयारियों का लिया जायजा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमेठी में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला, प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने तैयारियों का लिया जायजा

अमेठी 4 जून। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद प्रभारी मंत्री एवं महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों को प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के निर्देश दिए।

गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला कोर कमेटी की बैठक तथा विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों में सभी विभाग अपने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण करें तथा योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराएं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा जनआंदोलन का स्वरूप

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को आयोजित होने वाले “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

बैठक में जानकारी दी गई कि 5 जून से 21 जून तक जनपद में जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य मेले, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विकास खंड में 10 गांवों का चयन कर चौपालों का आयोजन होगा, जहां केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन तथा समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकास भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और जिलेवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट  रिंकी सिंह 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौचर भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास से भड़के ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Thu Jun 4 , 2026
गौचर भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास से भड़के ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठी मांग लखनऊ। सरोजिनी नगर क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सरकारी गौचर (चारागाह) भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए […]

You May Like

Breaking News