खेत में शौच के लिए गए हीरालाल द्विवेदी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

खेत में शौच के लिए गए हीरालाल द्विवेदी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ियांवा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में शौच के लिए गए एक बुजुर्ग की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हीरालाल द्विवेदी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हीरालाल द्विवेदी सुबह करीब 5 बजे घर से खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने तथा आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीलमथा में रेलवे का बुलडोजर अभियान, अवैध कारोबारियों को दी कड़ी चेतावनी

Mon Jun 8 , 2026
नीलमथा में रेलवे का बुलडोजर अभियान, अवैध कारोबारियों को दी कड़ी चेतावनी संवाददाता राकेश मिश्रा लखनऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे भूमि पर अवैध कब्जों और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नीलमथा डिप्टीगंज क्रॉसिंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। डिप्टीगंज क्रॉसिंग से लेकर उतरेटिया […]

You May Like