आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर अर्जुनगंज मंडल में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक संपन्न

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर अर्जुनगंज मंडल में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक संपन्न

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अर्जुनगंज मंडल में आगामी संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री विवेक सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रवासी सुनील सिंह ‘सूरज’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पौधारोपण अभियान, जनकल्याण शिविर, प्रगति पथ यात्रा एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला मंत्री जितेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री तुषार सिंह, जिला प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार रावत, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, अनुज शर्मा, प्रसन्नजीत दास सहित मंडल एवं शक्ति केंद्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

दिवाकर सिंह चौहान

मंडल मीडिया प्रभारी, अर्जुनगंज मंडल

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रैक्टर-ट्रॉली से किशोरी की मौत

Sat May 30 , 2026
ट्रैक्टर-ट्रॉली से किशोरी की मौत वीरेंद्र तिवारी की रिपोर्ट जगदीशपुर अमेठी साइकिल द्वारा दवा लेकर लौट रही किशोरी की टक्टर ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल पर भर्ती कराने पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया थाना कमरौली के पूरे ठाकुर दुबे, पलिया […]

You May Like