सोफा फर्नीचर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

सोफा फर्नीचर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

घण्टों बाद पहुंचे दमकल वाहन

जगदीशपुर-अमेठी।

सोफा फर्नीचर की दुकान में भोर में तेज आग की लपटे व धुएं का गुबार उठने लगा जहां आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया इससे दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घण्टों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने आग से लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया पीडित दुकान संचालक ने पड़ोसी पर जानबूझकर आग लगाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के अंतर्गत रानीगंज बाजार के शुक्लबाजार रोड स्थित हैदर अली पुत्र मारूंन खान निवासी माहेमऊ वारिसगंज कि रोयल सोफा एंड फर्नीचर की दुकान है। साप्ताहिक बंदी बुधवार होने के कारण दुकान बन्द थी बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे दुकान में भीषण आग लगने से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी इस संबंध मे थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है वही भुक्तभोगी की तहरीर पर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू की गई है

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मैक के साथ नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

Sun Jun 22 , 2025
नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25 ग्राम स्मैक के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।* पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर […]

You May Like

Breaking News