चतुर्थ बड़े मंगल पर सुमित्रा डेवलपर्स द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

चतुर्थ बड़े मंगल पर सुमित्रा डेवलपर्स द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ ज्येष्ठ माह के पावन चतुर्थ बड़े मंगल के अवसर पर सुमित्रा डेवलपर्स परिवार द्वारा अटल चौक, जयपुरिया स्कूल के पास, सुशांत गोल्फ सिटी, अंसल, लखनऊ में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर संकटमोचन हनुमान जी महाराज की आराधना की तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ की मधुर ध्वनि, बजरंगबली के जयकारों एवं श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। आयोजन में आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जहां सेवा भावना के साथ सभी का स्वागत एवं सत्कार किया गया। विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्य गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में आईजी राजीव मल्होत्रा (फॉरेंसिंग विभाग), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता विवेक राजा (जौनपुर), टी.डी. कॉलेज जौनपुर से जुड़े गणमान्य अतिथि, उपेंद्र प्रताप सिंह जी एवं महेंद्र प्रताप सिंह जी सहित कई सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में आयुष प्रताप सिंह, संदीप गोस्वामी, शिवम् यादव,मनीष कुमार पाठक, पंकज तिवारी, दिलीप गोस्वामी, हरिशंकर यादव, सचिन चौबे, कर्मवीर गोस्वामी, अंशुमान सिंह आयुष्मान शुक्ला, प्रशांत राय ,काशी यादव, विवेक यादव,अभिषेक पाठक, प्रिंस जी एवं सुधाकर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सुमित्रा डेवलपर्स परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा, सद्भाव, संस्कृति और आस्था को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।

कार्यक्रम के समापन पर संकटमोचन हनुमान जी महाराज से समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like