राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मोटे अनाजों के विषय में दी गयी जानकारी

अमेठी   जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अच्छे स्वास्थ्य हेतु परम्परागत एवं क्षेत्रीय खाद्य पदार्थो के योगदान के महत्व विषयक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय खाद्य पदार्थो तथा मोटे अनाज के द्वारा पोषण स्तर में सुधार किये जाने के महत्व के विषय में बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थो के सेवन से बच्चे बीमारी का शिकार नहीं होते एवं मोटे अनाज का शारीरिक वृद्धि तथा मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी तथा पोषण रंगोली भी बनाते हुए से आम जनमानस को जागरूक किया गया।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन बर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में हिस्ट्रीशीटर/जिलाबदर/ वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Thu Sep 14 , 2023
थाना कुड़वार थाना कुड़वार की पुलिस टीम उ0नि0 संजय प्रसाद मय हमराह द्वारा एक नफर अभियुक्त सना उल्ला पुत्र मो0 सब्बीर निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सलुतानपुर को वहद उत्तरदहा जाने वाले रास्ते से मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 250 ग्रा0 […]

You May Like

Breaking News