भारत की मदद से डोमिनिका में 10 लाख डॉलर की परियोजना का उद्घाटन

भारत की मदद से डोमिनिका में 10 लाख डॉलर की परियोजना का उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी (यूएनडीपी) के तहत कैरेबियाई देश डोमिनिका के कलिनागो क्षेत्र में 10 लाख अमेरिकी डॉलर की ‘सामुदायिक लचीलापन सुदृढ़ीकरण परियोजना’ का शुभारंभ किया। यह परियोजना ‘ग्लोबल साउथ’ के लोगों के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे कलिनागो को कृषि, जलवायु परिवर्तन और पर्यटन आदि क्षेत्रों में उबरने में मदद मिलेगी।
त्रिनिदाद एवं टोबैगो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा भारत ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग के हिस्से के रूप में कृषि, जलवायु और आजीविका सृजन पर यूएनडीपी के साथ साझेदारी में डोमिनिका के कलिनागो क्षेत्र में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सामुदायिक लचीलापन योजना का शुभारंभ किया।
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा उच्चायुक्त डॉ. प्रदीप राजपुरोहित ने कलिनागो क्षेत्र में सामुदायिक लचीलापन सुदृढ़ीकरण परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना का उद्देश्य कृषि, जलवायु परिवर्तन, पर्यटन आदि क्षेत्रों में कलिनागो समुदाय का सतत विकास करना है। प्रथम चरण पहले ही पूरा हो चुका है। यह परियोजना वैश्विक दक्षिण के लोगों के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उद्धाटन के अवसर पर उपस्थित भारतीय उच्चायुक्त ने कहा भारत ने वैश्विक दक्षिण के देशों की प्राथमिकताओं को वैश्विक एजेंडे पर रखने में अग्रणी भूमिका निभाई है। डोमिनिका के कलिनागो समुदाय के सशक्तिकरण के लिए यह परियोजना डोमिनिका को स्थायी तरीके से समर्थन देने की भारत की इच्छा का प्रतिनिधित्व करती है।
बारबाडोस और पूर्वी कैरिबियन के लिए यूएनडीपी की रेजिडेंट प्रतिनिधि लिम्या एल्तायेब ने डोमिनिका और ग्लोबल साउथ के अन्य देशों की निरंतर मदद के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं विशेष रूप से यूएन-इंडिया फंड के माध्यम से अपने मजबूत समर्थन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिसने खुद को छोटे एवं विकासशील राष्ट्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकुंभ_2025: कौन सा अखाड़ा सबसे पहले डुबकी लगाएगा, स्नान के दौरान कौन करेगा सबसे पहले संगम में प्रवेश?

Fri Dec 27 , 2024
महाकुंभ_2025: कौन सा अखाड़ा सबसे पहले डुबकी लगाएगा, स्नान के दौरान कौन करेगा सबसे पहले संगम में प्रवेश महाकुंभ के दौरान सबसे पहले डुबकी नागा साधुओं के द्वारा लगाई जाती है। भारत में नागा साधुओं के कुल 13 अखाड़े हैं और अंग्रेजों के समय से ही यह तय किया गया […]

You May Like

Breaking News