जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक-डंपर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक-डंपर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

जगदीशपुर, अमेठी। जगदीशपुर-अयोध्या हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक-डंपर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान पंकज उपाध्याय, निवासी पूरे हरिवंश, गिरजा मोड़ बल्दीराय का निवासी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए ट्रक व उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिला संवाददाता: ओम नारायण मिश्रा, अमेठी

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्वस्थ चल रहे जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र का हाल जानने पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी

Sun May 3 , 2026
अस्वस्थ चल रहे जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र का हाल जानने पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी लखनऊ (सिसेंडी ) रिपोर्ट: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्र, सहयोगी प्रदेश सचिव राकेश कुमार मिश्र एवं गौरव शुक्ला (जिला आईटी सेल प्रभारी), साथ ही अमेठी सुमन न्यूज […]

You May Like