स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने सीखे अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर
जगदीशपुर। ए. एच इंटर कॉलेज परिसर में स्काउट गाइड शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सेवा भाव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, तंबू निर्माण, गांठें एवं बंधन तकनीक, स्ट्रेचर बनाना तथा कंपास के उपयोग जैसी महत्वपूर्ण स्काउटिंग कौशल सिखाए गए। छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण, महापुरुषों के नाम पर कैंप लगाना, बिना बर्तनों के भोजन बनाना, रंगोली निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अलावा सभी प्रतिभागियों ने ध्वज गीत, प्रार्थना, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, सेल्यूट और स्काउट गान का अभ्यास कर स्काउटिंग की मूल अवधारणाओं को समझा।
प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स और गाइड्स को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए,
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मान सिंह राठौर, संजय सिंह निदेशक सीटेड, डॉ.राजकुमार सिंह,विजयभान सिंह,राज भवन सिंह,प्रशिक्षक शशांक यादव जिला संगठन आयुक्त,मो शकील जिला ट्रेनिंग काउंसलर,सह प्रशिक्षक नेहा व काजल आदि मौजूद।




