पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के अहुरी भावापुर गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा शारदा सहायक नहर में छलांग लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से महिला लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ खोजबीन शुरू की गई। देर शाम तक कोई सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहुरी भावापुर निवासी गुड़िया (पत्नी इसरार अहमद) का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि सुबह लगभग 11 बजे वह घर से निकलकर शारदा सहायक नहर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला की दो मासूम बेटियां उसे रास्ते भर रोकने और समझाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन वह नहीं मानी और नहर में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर किनारे एकत्र हो गए। सूचना पर शंकरगंज पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक चले अभियान के बावजूद महिला का कोई पता नहीं चल सका।

मोहनगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर व्यापक खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। एसडीआरएफ द्वारा नहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा महिला की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला संवाददाता: ओम नारायण मिश्रा अमेठी

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन चक्रव्यूह: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी की साजिश नाकाम, अंतरजनपदीय शातिर समेत चार गिरफ्तार

Mon Jul 27 , 2026
ऑपरेशन चक्रव्यूह: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी की साजिश नाकाम, अंतरजनपदीय शातिर समेत चार गिरफ्तार अमेठी। जनपद में अपराध एवं गोकशी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना जामो पुलिस और स्वाट टीम अमेठी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस […]

You May Like

Breaking News