अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से  तमंचा व  जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद ।

अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से  तमंचा व  जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद ।

 

 

थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25,000/- रुपये इनामिया 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद ।

 

 

पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 2 (ख) (i) (ii)(3) (1) यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र गोरखू उर्फ मुस्तकीम निवासी ग्राम नारा अनपुर थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर व अमेठी में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था ।

 

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपाल भैया का जन्मदिन हर्षोल्लाह से मनाया गया

Tue Apr 14 , 2026
गोपाल भैया का जन्मदिन हर्षोल्लाह से मनाया गया आज जगदीशपुर में गोपाल भैया द्वारा मेगा मार्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात जन्मदिन का केक काटकर उपस्थित लोगों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। मेगा मार्ट में आज मौजूद सामानों की कीमतों को देखते हुए, सैकड़ो की संख्या में लोगों ने […]

You May Like