राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु दिव्यांगजन 15 जुलाई तक करें आवेदन।
अमेठी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि दिव्यांगजनों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं जनपद में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों/सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर राज्य सरकार एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 14 क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्रों के तहत स्वतः रोजगाररत दक्ष दिव्यांग व्यक्ति/कर्मचारी, उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, उत्कृष्ट सेवायोजक एवं प्लेसमेंट अधिकारी, व्यक्ति विशेष, उत्कृष्ट संस्था, उत्कृष्ट रोल मॉडल, दिव्यांगों के लिए बाधारहित वातावरण के निर्माण, दिव्यांगजन के पुर्नवासन के क्षेत्र में कार्य के लिए उत्कृष्ट जनपद, उत्कृष्ट लोकल लेवल कमेटी, उत्कृष्ट चैनेलाइजिंग एजेंसी, असाधारण सृजनात्मक कार्यो, उत्कृष्ट ब्रेलप्रेस, उत्कृष्ट एससेबल वेबसाइट तथा दिव्यांगजनों हेतु कार्यरत स्वैच्छिक संस्था के लिए पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय पुरस्कार इस वर्ष 03 दिसम्बर 2024 को अर्न्तराष्ट्रीय दिवस ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिये जाने हेतु निर्धारित प्रारूप अथवा भारत सरकार की वेबसाइट www.socialjustie.nic.in पर 15 जुलाई 2024 तक तीन प्रतियों में आवेदन कर सकते है तथा विस्तृत जानकारी के लिए जनपद के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या-20 भूतल विकास भवन गौरीगंज के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।




