अस्वस्थ चल रहे जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र का हाल जानने पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी

अस्वस्थ चल रहे जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र का हाल जानने पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी

लखनऊ (सिसेंडी ) रिपोर्ट:

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्र, सहयोगी प्रदेश सचिव राकेश कुमार मिश्र एवं गौरव शुक्ला (जिला आईटी सेल प्रभारी), साथ ही अमेठी सुमन न्यूज के संपादक अंशुमन सिंह और एडवोकेट/सह संपादक विनायक गिरि अमेठी सुमन हिन्दी न्यूज के द्वारा लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र के सिसेंडी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार मिश्र पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भी मुलाकात कर हालात की जानकारी ली और डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे उपचार के बारे में चर्चा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि परिषद अपने प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है और किसी भी परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर है। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी दिलीप कुमार मिश्र के जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने की कामना व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like