डंपर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

डंपर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

जगदीशपुर (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर ग्राम तेतारपुर के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक—विशाल पुत्र भवानी प्रसाद मिश्रा निवासी अलीगंज थाना मोहनगंज, दुर्गेश कुमार पुत्र देवता नाई निवासी शंकरगंज तथा सत्यम (26) निवासी शंकरगंज—जगदीशपुर से मोहनगंज की ओर जा रहे थे। तभी तेतारपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक डंपर से हो गई।

हादसे में सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं विशाल को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज रफ्तार का कहर, बाइक हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर

Mon Apr 20 , 2026
तेज रफ्तार का कहर, बाइक हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर   वीरेंद्र तिवारी की रिपोर्ट   कमरौली,अमेठी। में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, […]

You May Like