ट्रामा सेंटर में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू
क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने किया अल्ट्रासॉउन्ड कक्ष का उद्घाटन
जगदीशपुर,ट्रामा सेंटर में बुधवार को एक नए अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन किया गया।
जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने किया, उन्होंने कहा की इस पहल के तहत अब गर्भवती महिलाओं को यहां मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं सी एच सी अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने कहा की
इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और उचित इलाज मिल सके। खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मुफ्त अल्ट्रासाउंड से प्रसव पूर्व देखभाल बेहतर होगी और जटिलताओं को समय रहते रोका जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुविधा क्षेत्र में मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने में भी मददगार साबित होगी।




