जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ, 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, प्रभावी व न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, वृद्धजन और युवा शामिल हुए। भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, पुलिस कार्यवाही, शिक्षा और रोजगार जैसे मामलों को उप मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए।

श्री मौर्य ने कहा कि जनता दर्शन आमजन से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे जमीनी हकीकत सामने आती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और आवश्यक होने पर अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों और पात्र लोगों को हर संभव सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कोई भी पीड़ित निराश न लौटे, यही सरकार की प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उत्पीड़न और भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्यवाही की जाए।

जनता दर्शन में आए फरियादियों के पास स्वयं जाकर श्री मौर्य ने उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान ऐसा हो जिससे पीड़ितों को दुबारा भटकना न पड़े। महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

समस्याओं के समाधान हेतु उप मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर, फिरोजाबाद, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, औरैया, अमरोहा, प्रयागराज सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर, अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा हापुड़, हमीरपुर, शाहजहांपुर, कन्नौज व रायबरेली के पुलिस अधीक्षकों से दूरभाष पर वार्ता कर यथोचित दिशा-निर्देश दिए।

जमीन संबंधी मामलों में उन्होंने जिलाधिकारियों को आदेश दिया कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी जाए और समस्याओं का सार्थक समाधान कराया जाए।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक अमेठी  द्वारा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।

Tue Aug 26 , 2025
पुलिस अधीक्षक अमेठी  द्वारा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।   अमेठी।  पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, अभिलेख, मेस, बैरिक एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया एवं थानाध्यक्ष भाले सुल्तान […]

You May Like

Breaking News