दो वाहनों की टक्कर मे एक की मौत

दो वाहनों की टक्कर मे एक की मौत

जगदीशपुर अमेठी। दो वाहनों की हुई टक्कर मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
कमरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित इंडोरामा रेलवे क्रासिंग के निकट बीती रात घटना उस वक्त घटी जब जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव निवासी अजहर उम्र लगभग 30 वर्ष तथा इम्तियाज़ चार पहिया वाहन द्वारा घर जाते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी पट्टी पर जा रहे ट्रक से टकरा गया जिसमे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे सवार दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को वाहन से निकलवाकर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने अजहर को मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा करने के उपरांत शव पोस्टमार्टम भेजकर अग्रिम विधिक कार्यवाई जारी है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौकशी के आरोपी को पुलिस पकड़ने में नाकाम, सरकार हो रही बदनाम

Sat Nov 1 , 2025
गौकशी के आरोपी को पुलिस पकड़ने में नाकाम, सरकार हो रही बदनाम कई दिनों से हवा में तीर चला रही पुलिस जगदीशपुर -अमेठी।पांच दिन पूर्व गौकशी की योजना बनाते समय गौकशों पर पुलिस द्वारा जवाबी फायर झोंक कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तो वहीं दूसरा घेराबंदी के बाबजूद भी […]

You May Like

Breaking News