पत्रकारों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
लगातार हो रहे उत्पीड़न को लेकर पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता
जगदीशपुर अमेठी।आए दिन पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर पत्रकार बंधुओ की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे उनकी सुरक्षा व स्वाभिमान के मुद्दे पर चर्चा की गई ।
जगदीशपुर विकास खंड के अन्तर्गत स्थित निरीक्षण भवन मे पत्रकारो की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे आए हुए पत्रकारों ने अपनी अपनी समस्याए रखी विशेषकर पत्रकारों की स्वतंत्रता पर कुठाराघात करने वालों के विरुद्ध माकूल जवाब देने के लिए समस्त पत्रकारो ने एकजुटता दिखाई एवम इसी क्रम मे विभिन्न मुद्दो को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान एसबी सिंह वीरेन्द्र तिवारी हिंदुस्तान एडवोकेट अरुण कौशल बिलाल अहमद अकील अहमद एडवोकेट पवन कुमार मौर्य सोहराब खान राकेश मौर्य विक्रम भदौरिया मक़सूद अहमद असद हुसैन इसराक अहमद वसीम अहमद मेराज अहमद वीरेन्द्र तिवारी उमेश कुमार एडवोकेट शिवान्शु मिश्रा मोहम्मद जावेद वीरेन्द्र पाण्डेय नीरज कौशल अंकित यादव वीरेन्द्र तिवारी उर्फ कल्लू राम प्रकाश यादव समीर अहमद आमिर हुसैन सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे ।




