शिक्षा में सुधार या सिर्फ दिखावा? अमेठी के बीएसए आदेश पर उठे तीखे सवाल

शिक्षा में सुधार या सिर्फ दिखावा? अमेठी के बीएसए आदेश पर उठे तीखे सवाल

अमेठी। जिले के वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने पर रोक लगाने के लिए बीएसए अमेठी द्वारा 2 अप्रैल को जारी आदेश ने नयी बहस छेड़ दी है। आदेश में एनसीईआरटी/एससीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य करने की बात तो है, लेकिन इसकी देरी ने खुद शिक्षा विभाग की नीयत और गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनता पूछ रही है—जब फरवरी-मार्च में अधिकांश अभिभावक किताबें खरीद चुके होते हैं, तो अप्रैल में जारी आदेश का क्या औचित्य है? क्या यह फैसला बच्चों की भलाई के लिए है या केवल दिखावे की खानापूर्ति?अभिभावक असमंजस में हैं—क्या अब वे दोबारा एनसीईआरटी की किताबें खरीदें? और जिन बच्चों ने पहले से प्राइवेट किताबें ले ली हैं, क्या वे अब दो-दो पाठ्यक्रम पढ़ेंगे? इससे तो पढ़ाई की पूरी व्यवस्था उलझ जाएगी।आदेश जिन अफसरों को भेजा गया—मुख्य विकास अधिकारी, बीईओ, मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि—क्या किसी ने यह नहीं पूछा कि यह आदेश सही समय पर क्यों नहीं जारी हुआ? क्या सबकी ज़िम्मेदारी केवल आदेश फाइल में लगाने तक सीमित रह गई है? शिक्षा विभाग की चुप्पी ने आम जनता में यह धारणा बना दी है कि जब तक किताबों की बिक्री हो जाती है, तब तक प्रशासन आंख मूंदे रहता है, और जब सब कुछ बिक चुका होता है, तब नियम याद आते हैं। अब सवाल बड़ा है—क्या यह आदेश ज़मीन पर उतरेगा या केवल नोटिस बोर्ड की शोभा बढ़ाएगा? शासन की मंशा पर नहीं, लेकिन अमेठी के शिक्षा अमले की सक्रियता और समयबद्धता पर जनता जवाब चाहती है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ई रिक्शा की आमने सामने भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल

Tue Apr 22 , 2025
ई रिक्शा की आमने सामने भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल जगदीशपुर- ई रिक्शा की आमने सामने की भिड़ंत में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए घायलों को स्थानीय लोगो की मदत से ईलाज के लिए अस्पताल पर भर्ती कराया है कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली अयोध्या रोड स्थित रानीगंज […]

You May Like

Breaking News