जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी
मौके पर 45 लीटर अवैध शराब बरामद तथा 03 अभियोग पंजीकृत
अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज जनपद के क्षेत्र-अमेठी के थाना – संग्रामपुर के अंतर्गत ग्राम- सरैया कनु, धरौली में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, करीब 250 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में 03 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया। साथ ही ग्राम वासियो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई। उक्त कार्यवाही में सतीश चंद्र दीक्षित आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-2 अमेठी व आबकारी स्टॉफ अभय प्रताप सिंह, रवि प्रकाश गौतम, प्रेम शंकर शर्मा व बृजेश चंद्र पांडेय आबकारी सिपाही सम्मलित रहें, साथ ही आबकारी दुकानों का निरीक्षण भी किया गया




