तमंचा जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बुधवार को थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामजीत यादव उर्फ जित्ती पुत्र काशी प्रसाद यादव निवासी ग्राम नेवादा थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।




