पलिया पश्चिम में लूट की घटना पुलिस की जांच असत्य पाई गई
जाच मे बताई घटना का नही हुआ मिलान
वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जगदीशपुर अमेठी। तीन दिन पूर्व हुई पलिया पश्चिम में लूट की सूचना प्राप्त होने थाना कमरौली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई । जांच के क्रम में पुलिस द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास का निरीक्षण किया गया तथा आवेदिका सरोज कुमारी व आवेदिका के पति गिरधारी लाल मौर्या निवासीगण ग्राम पलिया पश्चिम थाना कमरौली जनपद अमेठी के बयान दर्ज किए गए आवेदिका द्वारा बताया गया कि आवेदिका बाथरूम से वापस आ रही थी की जीने से दो अज्ञात लोग जो पूरे काले कपड़े पहने थे व बड़े जिप लगे बूटनुमा जूते पहने थे उनमें से एक ने आवेदिका का मुंह दबा लिया तथा कान में फुसफुसाकर पूछने लगा कि चाभी कहां है तथा दूसरा व्यक्ति कमरे में घुसकर आवेदिका के पति के मुंह पर स्प्रे डाल दिया तब आवेदिका ने चाभी दे दी, जब उसने पूछा कि जेवर कहां रखा है तो आवेदिका ने छोटे बक्शा में बता दिया जिसमें आवेदिका व उनकी सास का जेवर रखा हुआ था आवेदिका ने बताया कि घर का मैन दरवाजा पहले से ही खुला था जिससे दोनों अज्ञात व्यक्ति सामान लेकर बाहर चले गये जिसके उपरान्त आवेदिका ने अपने पति को जगाया और घटना के संबन्ध में जानकारी दी । तत्पश्चात आवेदिका के पति गिरधारी लाल से पूछताछ की गई तो गिरधारी लाल ने बताया कि जब वह सो रहा था तभी उनकी पत्नी उनके ऊपर गिर गई, जब आवेदिका के पति ने देखा तो आवेदिका के मुंह में कपड़ा घुसा हुआ था जिसको निकालने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाबत गहन छानवीन मे आवेदिका द्वारा बताए गए बातो का मिलान नही हुआ जिससे यह कहा जा सकता है लूट की घटना झूठ पाई गई




