जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोआर्डिनेशन मेकेनिज्म सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन मेकेनिज्म सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने हेतु पुलिस विभाग,आबकारी विभाग ड्रग्स विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में ऑनलाइन जुड़े हुये नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी से वार्ता के क्रम में यह स्पष्ट किया गया कि जनपद में कहीं भी अवैध नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स आदि की धरपकड़ हेतु सभी स्टेकहोल्डर्स को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गये। एनडीपीएस से सम्बन्धित अभियोग में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलवाए जाने हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी किये जाने का भी निर्देश दिया गया। जनपद के स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षिक संस्थानों में युवा पीढ़ी को नशे की लत नहीं लगने पाए इस हेतु हर संभव प्रयास किया जायें तथा समय- समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इसमें विशेष प्रयास किए जायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, जिला आबकारी अधिकारी आरके वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह, बीएसए संजय तिवारी, फॉरेस्ट रेंजर, एसपीओ अमेठी, ड्रग इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, लखनऊ के अधिकारी, आबकारी निरीक्षकगण गौरीगंज, मुसाफिरखाना तथा तिलोई उपस्थित रहे।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कराया जा रहा एफएलसी कार्य

Wed Aug 30 , 2023
Breaking news अमेठी। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत बी.ई.एल. मेक M-3 मॉडल ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की एफएलसी का कार्य 08 इंजीनियरों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोदाम में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 2536 बीयू, 2140 […]

You May Like

Breaking News