सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी के जिला पंचायत परिसर स्थित जनसंपर्क एवं प्रशासनिक कार्यालय जनसंवाद केंद्र पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर तिरंगा के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरों को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडे, सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने चन्द्रयान -3 की दक्षिणी ध्रुव पर हुई सफल लैंडिंग पर कहा अंतरिक्ष में नए भारत का उदय हुआ है।यह पल देशवासियों के लिए अविस्मरणीय व अभूतपूर्व है। भारत ने पूरी दुनिया में अंतरिक्ष अभियान में अपना डंका बजा दिया है।भारत दुनिया का पहला देश बना है जिसके दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है।नया इतिहास बनते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।
जिन्होंने मिशन चंद्रयान-3 में अपनी भूमिका निभाई है।यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है।चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी मनाने वालों में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजधर शुक्ला, भाजपा नेता आचार्य सूर्यभान पांडे,मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह, जिला पंचायत सदर जफर खान, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सांसद कार्यालय प्रभारी रामचंद्र दुबे, कोटवा प्रधान इरफान खान, मनियारपुर प्रधान अकबर राजा, शिव प्रसाद यादव, भाजपा नेता अनवर खान, धर्मेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315
Next Post
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंत स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण।
Wed Aug 23 , 2023
सुलतानपुर 23 अगस्त/जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा आगामी खेल दिवस (29 अगस्त) की तैयारियों के क्रम में आयोजित- 21 अगस्त, 2023 को वॉलीबॉल बालक जिला स्तरीय प्रतियोगिता व 23 अगस्त, 2023 को जूनियर बालक कबड्डी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया […]



