अभिनव सोलर सॉल्यूशंस एजेंसी का शुभारंभ, पीएम सूर्य घर योजना की दी जानकारी
लखनऊ के नीलमथा हरिहरपुर पावर हाउस, अटलपुरी सेक्टर-1, में अभिनव सोलर सॉल्यूशंस एजेंसी का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम से पहले गणेश और लक्ष्मी जी की विधि विधान के साथ पूजा आरती की गई उसके बाद लड्डू केला का प्रसाद वितरण किया गया

वही मुख्य अतिथि पूर्व बसपा सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश महासचिव डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने फीता काटकर एजेंसी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एजेंसी की सफलता एवं क्षेत्र के विकास की कामना की उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं तथा बिजली के बढ़ते खर्च से राहत पा सकते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, भंडारे में कढ़ी चावल जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर गौतम तिवारी,वी,यन तिवारी समाजसेवी राज त्रिपाठी, सिंटू पाण्डेय, पत्रकार राकेश कुमार मिश्रा, अंशुमान सिंह, राजू मोहन पाण्डेय, राकेश तिवारी, सोनू उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इसके अलावा ललन यादव, बृजेन्द्र यादव, बृजेश तिवारी, बब्बन पाण्डेय, के.पी. दत्ता, अक्षय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, , रविशंकर त्रिपाठी, अमोघ सिंह (जनसत्ता महासचिव) एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर नवस्थापित एजेंसी को शुभकामनाएं दीं



