दबंगों के हौसले बुलंद दुकान बंद कर लौट रहे ग्राम प्रधान पति पर हमला,कई लोग घायल

दबंगों के हौसले बुलंद दुकान बंद कर लौट रहे ग्राम प्रधान पति पर हमला,कई लोग घायल

घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर के पास की है। बताया जा रहा है कि पिछूती की महिला ग्राम प्रधान के पति अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से

घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में ग्राम प्रधान पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ग्राम प्रधान पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी आरोपियों की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गविष्ठि यात्रा के तहत लखीमपुर-हरदोई पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, गौ संरक्षण को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Sat Jul 4 , 2026
गविष्ठि यात्रा के तहत लखीमपुर-हरदोई पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, गौ संरक्षण को लेकर सरकार पर साधा निशाना लखीमपुर-खीरी/हरदोई। 81 दिवसीय ‘गविष्ठि (गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध)’ यात्रा के तहत शनिवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का लखीमपुर-खीरी की कस्ता विधानसभा एवं हरदोई जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के […]

You May Like

Breaking News