मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक संपन्न

मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक संपन्न

लखनऊ में आज केन्द्रीय कार्यालय मुण्डावीर परिसर पकरी आलमबाग लखनऊ में आयोजित की गई, जिसमें 19 जुलाई को रवीन्द्रालय चारबाग लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह पर चर्चा की गई ! इस हेतु हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण ब्राह्मण बच्चों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने हेतु 12 जुलाई तक अंकपत्र की छायाप्रति जमा करना आवश्यक है!

संगठन के महामंत्री श्री देवेन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम में की जा रही व्यवस्था को विस्तारपूर्वक पदाधिकारियों के समक्ष रखा! उन्होंने बताया कि सभी के लिए बैठने की, सम्मान करने की तथा भोजन जलपान की पूरी व्यवस्था कर दी गई है! प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय त्रिपाठी जी ने सभी से आग्रह किया कि मार्कशीट की कापी के साथ मोबाइल नंबर अवश्य दें!

संस्था के अध्यक्ष श्री सी पी अवस्थी जी ने कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की! संगठन के कोषाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार मिश्र जी ने सभी पदाधिकारियों के जलपान की व्यवस्था की! बैठक को संस्थापक सदस्य श्री सुधांशु शुक्ल, श्री दया शंकर पाण्डेय, श्री हरिश्चंद्र तिवारी, श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री अच्युतानंद धर द्विवेदी, श्री गोविन्द मिश्र, श्री कौशिक बनर्जी, श्री करुणा शंकर तिवारी, श्रीमती चित्रा द्विवेदी, श्री रमा शंकर बाजपेई, श्री संजीव तिवारी, श्री श्याम सुन्दर मिश्र, श्री संजीव मिश्र, डॉ रीना उपाध्याय, श्रीमती रागिनी दुबे, श्री राम किशोर मिश्र ने सम्बोधित किया!

इस अवसर पर श्री अवध बिहारी शुक्ल, श्री अंजनी कुमार दीक्षित, श्री राजीव शुक्ल, श्री शिव कुमार शुक्ल, श्रीमती वन्दना तिवारी, श्रीमती सुमन, श्री विकास मिश्र, श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री प्रदीप पाण्डेय, श्री नवनीत ओझा, श्री राम कुमार चौबे, श्री मानवेन्द्र पाण्डेय, श्री तरुण अग्निहोत्री, श्री राम प्रकाश पाण्डेय, श्री घनश्याम पाण्डेय, श्री ओम प्रकाश तिवारी, श्री पंकज तिवारी, श्री चन्द्र प्रकाश मिश्र, श्रीमती रीतू तिवारी, श्री जय प्रकाश बाजपेई, श्री कोमल द्विवेदी, श्री आलोक कुमार तिवारी, डॉ विजय कुमार मिश्र एवं श्री श्रीनारायण पाण्डेय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे!

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिनव सोलर सॉल्यूशंस एजेंसी का शुभारंभ, पीएम सूर्य घर योजना की दी जानकारी

Sun Jun 28 , 2026
अभिनव सोलर सॉल्यूशंस एजेंसी का शुभारंभ, पीएम सूर्य घर योजना की दी जानकारी लखनऊ के नीलमथा हरिहरपुर पावर हाउस, अटलपुरी सेक्टर-1, में अभिनव सोलर सॉल्यूशंस एजेंसी का भव्य शुभारंभ किया गया कार्यक्रम से पहले गणेश और लक्ष्मी जी की विधि विधान के साथ पूजा आरती की गई उसके बाद लड्डू […]

You May Like

Breaking News