सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन राजधानी में धूमधाम से मनाया गया, मेदांता चौराहे पर केक काटकर दीं शुभकामनाएं  

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन राजधानी में धूमधाम से मनाया गया, मेदांता चौराहे पर केक काटकर दीं शुभकामनाएं

 राकेश कुमार मिश्रा संवाददाता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया लखनऊ के मेदांता चौराहे पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इजहार अहमद के नेतृत्व में आयोजित समारोह

में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए जैसे अंशुमान सिंह राजू पांडे संजय राकेश कुमार मिश्रा हरीश पाल लोहिया वाहिनी उपाध्यक्ष, सुनील सैनी विपिन यादव कार्तिक शर्मा बिजेंद्र यादव लल्लन यादव विपिन यादव विधानसभा उपाध्यक्ष दयाशंकर तिवारी शिवेंद्र त्रिपाठी एवं काफी संख्या में कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए

उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूरे आयोजन के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में उत्साहपूर्ण नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इजहार अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए

उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश की जनता उनसे विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की उम्मीद रखती है कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संकल्प लिया। जन्मोत्सव का यह आयोजन सौहार्द, उत्साह और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बन गया

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News