बीजेपी ने तीन बड़े नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, मांगा जवाब

बीजेपी ने तीन बड़े नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, मांगा जवाब

संवाददाता – गंगेश पाठक

लखनऊ, 21 अगस्त भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कानपुर देहात के तीन प्रमुख नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पूर्व विधायक राजेश तिवारी, पूर्व विधायक मनोज शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रदेश महामंत्री (मुख्यालय प्रभारी) गोविन्द नारायण शुक्ल की ओर से जारी पत्रों में कहा गया है कि संबंधित नेताओं के सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी गतिविधियां व वक्तव्य सामने आए हैं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

तीनों नेताओं को सात दिन के भीतर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर या लिखित रूप में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी संगठन ने यह भी दोहराया है कि अनुशासन ही भाजपा की मूल पहचान है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0Shares

उत्तर प्रदेश की आवाज व भारत की हुंकार राष्ट्रीय द्विभाषी दैनिक समाचार पत्र - अमेठी सुमन पर आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश से सम्बंधित सभी ख़बरों के लिए अभी सदस्यता लें चैनल को सब्सक्राइब करके। धन्यवाद |
सम्‍पादक - अंशुमान सिंह , मो0 - 9454872315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी में सक्रिय फर्जी फेसबुक आईडी, चुनावी माहौल में फैलाई जा रही अफ़वाहें

Thu Aug 21 , 2025
अमेठी में सक्रिय फर्जी फेसबुक आईडी, चुनावी माहौल में फैलाई जा रही अफ़वाहें गोविंद नारायण शुक्ला संवाददाता : गंगेश पाठक जगदीशपुर (अमेठी)। अमेठी और जगदीशपुर क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर कई फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय हो गई हैं, जो लोगों पर झूठे और निराधार आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने […]

You May Like

Breaking News