खेल सप्ताह दिवस के तहत 28 व 29 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिता अम्बेडकर स्टेडियम में
अमेठी। खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अण्डर-18 बालक वर्ग हेतु फुटबाल एवं अण्डर-18 बालिका वर्ग हेतु कबड्डी तथा अण्डर-14 बालक वर्ग हेतु हॉकी खेल प्रतियोगिता 29 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे से होंगी। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि समस्त विद्यालय के खिलाड़ियों/टीमों की इन्ट्री हेतु उक्त खेल प्रतियोगिता में 01 दिवस पूर्व जिला खेल कार्यालय, अमेठी में जमा कराना सुनिश्चित 



