आगामी त्यौहार एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा जगदीशपुर में किया गया पैदल गश्त ।*
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा जगदीशपुर में भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता की गई तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । लोगों से त्यौहार को मिलजुलकर मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाहों को फैलने से रोकने के संबन्ध में अपील की गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिहं एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।




