
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज भी जनता दर्शन और क्षेत्र भ्रमण कर जाना लोगों का हाल
पर्यटन विभाग द्वारा सीताकुंड धाम पर होने वाले सौंदर्यीकरण का भी विभागीय अधिकारी के साथ किया निरीक्षण
मृतक Dr घनश्याम तिवारी के परिजनों से मिले विनोद सिंह, हर समय साथ खड़े रहने का दिया आश्वासन
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अपने आज अपने निज निवास कृषि विज्ञान केंद्र पर सुनी जनता की समस्याएं। अधिकारियों से वार्ता कर जल निस्तारण करने की कही बात। इसके बाद विधायक विनोद सिंह सीताकुंड धाम पहुंचे जहां पर अयोध्या मंडल उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत सीताकुंड धाम का सौंदरीकरण का निरीक्षण किया। साथ ही साथ कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर अयोध्या दिलीप गौड़ और अन्य विभागीय अधिकारियों साथ निरीक्षण किया। इसके बाद अभी हाल ही में शनिवार को डॉक्टर घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या पर परिवार के बीच शोक सवेंदना व्यक्त करने उनके गाँव सखौली कला पहुंचे विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह परिवार संग बैठकर दुःख किया । साझा साथ पीड़ित परिवार को ये आश्वासन दिया कही भी कोई जरूरत पड़ी तो शासन से प्रशासन से बात करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाऊंगा और इस दुख की घड़ी में मैं हमेशा इस परिवार के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। आज के कार्यक्रम में रतीपाल तिवारी जिला कार्य समिति भाजपा, राजेश राज मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता ,रामसागर दुबे भाजपा नेता, राम अभिलाष तिवारी पूर्व प्रमुख लंभुआ, राम उजागिर शुक्ला, महेंद्र सिंह पूर्व प्रधान वधूपुर, राजू सिंह प्रधान नूरमपट्टी, सुरेंद्र पाल प्रधान सखौली कला, राजेश सिंह जमखुरी सांसद विकास समिति सदस्य, प्रमोद कुमार सिंह पूर्व प्रमुख लंभुआ, संजय सिंह प्रधान लोटिया, शालू सिंह ,रामनायक सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडे वरिष्ठ भाजपा नेता , सोनू बहरौली प्रधान, रमेश शर्मा हयात नगर प्रधान, आदि पदाधिकारी गण पार्टी के लोग उपस्थित रहे।




